Hii

अन्य क्षेत्रों की तरह ग्रीष्म लहर नहीं फिर भी नौतपा में तप रहा मैनपुर अंचल

अन्य क्षेत्रों की तरह ग्रीष्म लहर नहीं फिर भी नौतपा में तप रहा मैनपुर अंचल

DoInfo News मैनपुर। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और सघन वन क्षेत्र का इलाका होने से रायपुर संभाग में हालांकि प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों की तरह ग्रीष्म लहर और उष्ण रात्रि जैसी स्थिति है, लेकिन बारिश के बाद तेज धूप के कारण उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। 25 मई को शुरू हुए नौतपा के बाद आज भी मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है मैनपुर सहीत अचल में आज का तापमान 44 डिग्री से अधिक रहा। मौसम विभाग ने 31 मई तक के लिए जारी सभी संभागों में ग्रीष्म लहर और उष्ण रात्रि की स्थिति रहने की बात कही है।

शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। कहीं से भी बारिश होने की खबर नहीं थी । प्रदेश के अन्य संभागों में जहां दो दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना रहा और ग्रीष्म लहर व उष्ण रात्रि की स्थित का सामना वहां लोग कर रहे हैं।



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार जारी रहने की संभावना है। वही हवा की गति में थोड़ी गिरावट होने के कारण तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। भीषण गर्मी के चलते ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर में दोपहर में सड़कें सूनी रही। शुक्रवार को तेज धूप के कारण दोपहर में नगर और गांव में सड़कों में सूनापन दिखाई दिया। यहां ब्लाक मुख्यालय मैनपुर में दोपहर में अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर आवागमन कम था। गर्मी से बचने लोग चेहरे और सिर पर कपड़ा बांधकर बाहर निकल रहे हैं। 

इस वर्ष ग्रीष्मकाल में अप्रैल के अंतिम सप्ताह से मई माह के पहले सप्ताह तक दिन का तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच केंद्रित रहा था। बीते एक पखवाड़े में कई दिन बारिश होने से गर्मी से राहत रही पर नौतपा में पिछले चार दिनों से एक बार अचानक गर्मी का पारा चढ़ने लगा है। तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।